छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में IFS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल! कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, संजीता गुप्ता को अहम पद

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने जारी किए तबादला आदेश, 7 भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के प्रभार में बदलाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों का तबादला किया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में 1997 बैच की वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी संजीता गुप्ता को राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ की प्रभारी प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, तबादला सूची में 1997 बैच की संजीता गुप्ता, 1998 बैच के अमरनाथ प्रसाद, 2005 बैच के एस. वेंकटाचलम, 2009 बैच के अभिषेक कुमार सिंह, 2012 बैच के गुरुनाथन एन., 2013 बैच के प्रणय मिश्रा और 2013 बैच के रमेश कुमार जांगड़े के नाम शामिल हैं।

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने सभी अधिकारियों को नए पदस्थापन पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि यह प्रशासनिक फेरबदल वन विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी तथा योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के उद्देश्य से किया गया है।

विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां संभालनी होंगी, जिससे वन संरक्षण, पर्यावरण प्रबंधन और लघु वनोपज से जुड़ी योजनाओं के संचालन को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button