देश

Maruti Suzuki Q1 Result: 3 महीने में मारूति ने बेची 5 लाख कार, फिर भी मुनाफा 2% बढ़ा, जानिए कितनी रही कुल आय

ई दिल्ली। देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki Q1 Results) ने FY26 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। Q1 में 2% की ग्रोथ के साथ कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹3,712 करोड़ रहा, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान यह आंकड़ा ₹3,650 करोड़ था।

पहली तिमाही में इस ऑटोमोबाइल कंपनी का रेवेन्यू 8% बढ़कर 38,414 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 35,531 करोड़ रुपये था।

एक्सचेंज को दी फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि डोमेस्टिक पैसेंजर व्हीकर सेगमेंट में पहली तिमाही में मांग कमजोर रही। कंपनी को घरेलू बिक्री में 4.5% की गिरावट का सामना करना पड़ा, लेकिन निर्यात में 37.4% की उल्लेखनीय वृद्धि से इसकी भरपाई हो गई, जिससे पिछले वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में कुल बिक्री में 1.1% की बढ़ोतरी हुई।

इस तिमाही के दौरान कंपनी ने कुल 527,861 वाहन बेचे, जिनमें 430,889 वाहन भारतीय बाजार में बेचे गए जबकि 96,972 व्हीकल निर्यात किए गए।

Related Articles

Back to top button