छत्तीसगढ़

मासूका लवली हत्यारिन निकली, प्रेम संबंध में हुआ रक्तरंजित खेल!

रायपुर के लापता युवक आकाश की हत्या का खुलासा, लवली समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, तालाब में फेंका गया शव।


महासमुंद। कोतवाली पुलिस ने पिछले साल घोड़ारी तालाब में मिले शव की रहस्यमयी गुत्थी सुलझा ली है। रायपुर के लापता युवक आकाश सिंह की हत्या के आरोप में पुलिस ने महबूबा लवली सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है।

घटना 29 सितंबर 2024 की है, जब आकाश का शव घोड़ारी तालाब में तैरता हुआ मिला था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रायपुर के थाना खम्हारडीह में आकाश की गुमशुदगी का मामला दर्ज था। रायपुर पुलिस से संपर्क करने पर शव की पहचान आकाश के रूप में हुई।

पुलिस ने कॉल डिटेल्स और अन्य सबूतों के आधार पर लवली को हिरासत में लिया। पूछताछ में लवली ने खुलासा किया कि उसके पुराने प्रेमी अभिनव सिंह, पिता अभिलाख सिंह और भाई गौरव व वीरू ने मिलकर आकाश की हत्या की और शव को तालाब में फेंक दिया।

जानकारी के अनुसार, आकाश और लवली के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन लवली पहले से ही अभिनव के साथ रिश्ते में थी। जब आकाश लवली को लेकर भाग गया, तो अभिनव और उसके परिवार ने बदला लेने की योजना बनाई।

25 सितंबर 2024 को लवली के पिता ने दोनों को अभिनव के घर बुलाया, जहाँ आकाश से विवाद हुआ और उसके बाद हत्या कर दी गई। शव को घोड़ारी तालाब में फेंक दिया गया।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आकाश के परिजनों को शव सौंप दिया। मामले में हत्या और साक्ष्य छुपाने समेत कई धाराओं के तहत कार्रवाई जारी है। यह मामला पूरे इलाके में सनसनी फैलाने वाला साबित हुआ है।

Related Articles

Back to top button