देश
नई GST दरों के बाद दूध, दही, घी, पनीर सब हुआ सस्ता: देखें Amul और Mother Dairy के नए रेट्स
अगली पीढ़ी के GST सुधार आज से लागू, त्योहारों पर घर में मिलेगी बड़ी राहत

नई दिल्ली, 22 सितंबर: मोदी सरकार द्वारा घोषित नई GST दरें (New GST Rates) आज से लागू हो गई हैं। इस बदलाव के साथ दूध, दही, घी, पनीर, बटर और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स अब सस्ते हो गए हैं। Amul और Mother Dairy ने भी अपने उत्पादों के दाम घटा दिए हैं।
क्या हुआ सस्ता:
-
UHT दूध पर जीएसटी 5% से घटकर 0%
-
पनीर पर 0% जीएसटी
-
मक्खन, घी, पनीर और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स पर GST 12% से घटकर 5%
Amul के नए रेट्स:
| प्रोडक्ट | साइज | पुराने दाम (₹) | नए दाम (₹) |
|---|---|---|---|
| TAAZA TONED MILK | 1L | 77 | 75 |
| TAAZA TONED MILK | 500ml | 40 | 39 |
| BUFFALO MILK | 1L | 90 | 87 |
| FRESH PANEER BLOCK | 200gm | 95 | 92 |
| MALAI PANEER BLOCK | 1kg | 455 | 440 |
| Butter 100gm | – | 62 | 58 |
Mother Dairy के नए रेट्स:
| प्रोडक्ट | साइज | पुराने दाम (₹) | नए दाम (₹) |
|---|---|---|---|
| UHT दूध (टोंड) | 1L | 77 | 75 |
| UHT दूध (डबल टोन्ड) | 450ml | 33 | 32 |
| पनीर | 200gm | 95 | 92 |
| घी कार्टन पैक | 1L | 675 | 645 |
कुल मिलाकर:
नई GST दरों से त्योहारों के मौसम में आम आदमी और मध्यम वर्ग को सीधी आर्थिक राहत मिलेगी। अब दूध, दही, घी और पनीर जैसे रोजमर्रा के डेयरी प्रोडक्ट्स पहले से सस्ते मिलेंगे।



