देश

“स्टार्टअप के लिए चाहिए थे लाखों… इनकार हुआ तो बेटा बना जल्लाद! मां-बाप की बेरहमी से हत्या”

टायर्ड नेवी कैप्टन पिता और डेंटिस्ट मां पर चाकू से हमला, पैसों को लेकर चल रहा था विवाद; पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे

Bengaluru News: जब सहारा बनने वाला ही बन गया कातिल

मां-बाप अपनी पूरी जिंदगी बच्चों के नाम कर देते हैं—इस उम्मीद में कि बुढ़ापे में वही उनका सहारा बनेंगे। लेकिन बेंगलुरु से आई एक खबर ने इस रिश्ते को झकझोर कर रख दिया है।

यहां एक 33 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कथित तौर पर अपने ही माता-पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतकों में पिता रिटायर्ड नेवी कैप्टन और मां पेशे से डेंटिस्ट थीं।


अस्पताल पहुंचने से पहले टूटी सांसें

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान रोहन चंद्र भट के रूप में हुई है। उस पर आरोप है कि उसने अपने माता-पिता पर चाकू से हमला किया।

गंभीर रूप से घायल दंपति को तुरंत मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अपार्टमेंट में रहने वाले एक व्यक्ति और अस्पताल के डॉक्टर की शिकायत के आधार पर रोहन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।


अमेरिका से लौटकर बना ‘उद्यमी’, पैसों को लेकर था विवाद

जानकारी के अनुसार रोहन पहले अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करता था। करीब तीन साल पहले वह बेंगलुरु लौट आया था और यहां स्वतंत्र प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा था।

बताया जा रहा है कि वह स्टार्टअप के लिए माता-पिता से पैसे मांग रहा था और इसको लेकर परिवार में तनाव चल रहा था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद यह घटना घटी। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।


रिश्तों पर फिर उठे सवाल

यह घटना एक बार फिर उस कड़वी सच्चाई को सामने लाती है, जहां मामूली विवाद या आर्थिक तनाव रिश्तों को खतरनाक मोड़ दे देता है।

हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां संपत्ति या पैसों के विवाद में अपनों ने ही अपनों की जान ले ली।


क्या बढ़ता आर्थिक दबाव बना कारण?

बेंगलुरु की यह वारदात कई सवाल छोड़ गई है—
क्या स्टार्टअप का दबाव और असफलता का डर इतना बढ़ गया है?
क्या परिवार के भीतर संवाद की कमी ऐसे हादसों को जन्म दे रही है?

फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों की नींव को हिला कर रख दिया है।

Related Articles

Back to top button