छत्तीसगढ़
रायगढ़ के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार में शोक, अमन लाइट फर्म के संचालक के पिता परमजीत सिंह वाधवा का निधन
रायगढ़। शहर के हंडी चौक स्थित प्रतिष्ठित अमन लाइट फर्म (इलेक्ट्रिक दुकान) के संचालक अमन सिंह वाधवा के पिता परमजीत सिंह वाधवा का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों और शहर के व्यापारिक जगत में शोक की लहर है।
स्वर्गीय परमजीत सिंह वाधवा अपने पीछे पुत्र, नाती-पोतों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवारजनों के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 2:00 बजे हंडी चौक स्थित उनके निवास से निकाली जाएगी।
इसके पश्चात कयाघाट मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें।
ॐ शांति।

