छत्तीसगढ़

अंबिकापुर से दिल्ली के लिए उड़ान शुरू, CM साय ने हरी झंडी दिखाकर दी नई उड़ान की शुरुआत

नई विमान सेवा से सरगुजा क्षेत्र में बढ़ी कनेक्टिविटी, दिल्ली और कोलकाता के लिए अब सीधी उड़ानें


रायपुर। सरगुजा जिले के दरिमा एयरपोर्ट से राजधानी दिल्ली के लिए नियमित विमान सेवा की शुरुआत हो गई है। इस सेवा का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद चिंतामणि महाराज भी मौजूद रहे और उद्घाटन के बाद वे पहली उड़ान से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

नई सेवा के तहत उड़ान का शेड्यूल इस प्रकार है:

  • दिल्ली रूट: सोमवार को दिल्ली से बिलासपुर होते हुए अंबिकापुर और वापसी में अंबिकापुर से दिल्ली। बुधवार को दिल्ली से सीधे अंबिकापुर और वापसी में बिलासपुर होते हुए दिल्ली।

  • कोलकाता रूट: गुरुवार को कोलकाता से सीधे अंबिकापुर और वापसी में बिलासपुर होते हुए कोलकाता। शनिवार को कोलकाता से बिलासपुर होते हुए अंबिकापुर और वापसी में सीधे कोलकाता।

इस नई विमान सेवा से सरगुजा क्षेत्र की हवाई कनेक्टिविटी में काफी सुधार होगा और यात्रियों को राजधानी और अन्य प्रमुख शहरों तक पहुंचने में बड़ी सुविधा मिलेगी। एयरपोर्ट के अधिकारी और स्थानीय प्रशासन इस सेवा को लेकर उत्साहित हैं और इसे क्षेत्र के विकास में एक अहम कदम मान रहे हैं।

सरगुजा क्षेत्र के लोगों के लिए यह सेवा न केवल समय की बचत करेगी, बल्कि व्यवसाय और पर्यटन के क्षेत्र में भी नए अवसर पैदा करने की क्षमता रखती है।

Related Articles

Back to top button