छत्तीसगढ़

भिलाई में ऑनलाइन सट्टा धंधा धड़ाधड़! 35 लाख तक के लेनदेन का खुलासा, 4 गिरफ्तार, एक फरार

मोबाइल और व्हाट्सएप चैट से सट्टा खेलते गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार सदस्य की तलाश जारी।

दुर्ग। भिलाई में ऑनलाइन सट्टा का भंडाफोड़ हुआ है। वैशाली नगर पुलिस ने मोबाइल और व्हाट्सएप चैट के जरिए सट्टा खेलाने वाले गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल और 6 हजार रुपए नगद जब्त किए। मोबाइल की जांच में लगभग 35 लाख रुपए के सट्टे के लेन-देन का चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

सूचना मिली थी कि 13 सितंबर की शाम, रामनगर मुक्तिधाम शासकीय स्कूल के पास कुछ लोग “कल्याण” और “राजधानी” नामक गेम में अंकों पर रुपए-पैसों का दांव लगाकर सट्टा खेल रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंची तो कुछ लोग भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर चार लोगों को पकड़ लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों के नाम हैं:

  • आजम अहमद (35)

  • विकास शर्मा (38)

  • कुलेश्वर साहू उर्फ कुल्लु (45)

  • सुरज वर्मा (62)

इसके अलावा रूआबांधा निवासी धनसिंह देवांगन मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने बताया कि व्हाट्सएप चैट से पता चला कि यह गिरोह नियमित रूप से ऑनलाइन सट्टा खेलता और खिलाता था। अब पुलिस पूरे नेटवर्क पर निगरानी रख रही है और सोशल मीडिया पर चल रहे इस तरह के सट्टे पर लगातार कार्रवाई की जाएगी।

चारों आरोपी 14 सितंबर को न्यायिक रिमांड पर भेज दिए गए हैं, और फरार आरोपी की खोज जारी है।

Related Articles

Back to top button