छत्तीसगढ़

10वीं पास से लेकर MBBS तक वालों के लिए बड़ा मौका! आज दुर्ग में लगेगा मेगा प्लेसमेंट कैंप, हजारों युवाओं की किस्मत बदल सकती है

बिना लंबी भर्ती प्रक्रिया के सीधे नौकरी पाने का मौका, कंपनियों और संस्थानों में कई पदों पर होगी भर्ती

 

दुर्ग। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन बेहद खास साबित हो सकता है। दुर्ग में आज बड़ा प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है, जहां 10वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग और मेडिकल डिग्रीधारी अभ्यर्थियों तक को नौकरी पाने का मौका मिलेगा। रोजगार मेले को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

यह प्लेसमेंट कैंप दुर्ग के शिवाजी नगर स्थित छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित होगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग की ओर से आयोजित इस मेगा रोजगार मेले में अलग-अलग क्षेत्रों की कई कंपनियां और संस्थान हिस्सा लेंगे।

उपसंचालक विष्णु कुमार केडिया के मुताबिक इस प्लेसमेंट कैंप में 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग ग्रेजुएट, एएनएम, जीएनएम, नर्सिंग, एमबीबीएस, बीएएमएस और डिप्लोमा पैरामेडिकल जैसी विभिन्न योग्यताओं वाले अभ्यर्थियों के लिए रिक्तियां उपलब्ध हैं।

रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं और पास हो चुके युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़ना है। इसके लिए शिक्षण संस्थानों से भी कहा गया है कि वे अपने विद्यार्थियों तक इस रोजगार मेले की जानकारी पहुंचाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा इसका फायदा उठा सकें।

बताया जा रहा है कि कई निजी कंपनियां मौके पर ही इंटरव्यू लेकर चयन प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं। ऐसे में युवाओं के लिए यह कैंप सीधे नौकरी पाने का सुनहरा अवसर माना जा रहा है।

रोजगार मेले से जुड़ी विस्तृत जानकारी राज्य सरकार की वेबसाइट
www.erojgar.cg.gov.in
पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग से संपर्क कर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button