छत्तीसगढ़

जलते दीपों के बीच छलका दर्द… शहीदों की याद में उमड़ा जनसैलाब, हर चेहरे पर दिखा एक सवाल


बिलासपुर। एक तरफ नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ की घोषणा, तो दूसरी तरफ उन शहीदों की याद, जिनकी कुर्बानी से यह मुकाम हासिल हुआ। इसी भावुक माहौल के बीच बिलासपुर में ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी को कुछ पल के लिए खामोश कर दिया।

मोपका स्थित शहीद दीपक उपाध्याय चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की बिलासपुर ग्रामीण इकाई ने नक्सल हमलों में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में दीप जलाकर उन वीर सपूतों को याद किया गया, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी।

इस दौरान बड़ी संख्या में भाजयुमो के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया। माहौल इतना भावुक था कि हर चेहरा उन कुर्बानियों की कहानी बयां कर रहा था, जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता।

कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ राज्य के विकास, शांति और खुशहाली की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने इसे सुरक्षा बलों के साहस, समर्पण और बलिदान का परिणाम बताया।

वहीं भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने कहा कि संगठन आगे भी राष्ट्रहित और समाजसेवा में सक्रिय रहेगा और युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा।

इस मौके पर शहीद दीपक उपाध्याय के पिता केशव उपाध्याय सहित कई जनप्रतिनिधि और आम नागरिक मौजूद रहे। दीपों की रोशनी में जब शहीदों को याद किया गया, तो माहौल में एक अजीब सा सन्नाटा और गर्व दोनों एक साथ महसूस हुआ।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Back to top button