पीएम मोदी मालदीव पहुंचे, राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू ने किया जोरदार स्वागत

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मालदीव दौरे पर है। स्वतंत्रता दिवस समारोह में चीफ गेस्ट होंगे। दोनों देशों के बीच डिफेंस समझौते पर हस्ताक्षर संभव।
-मणिपुर में राष्ट्रपति शासन 6 माह के लिए बढ़ा दिया गया है।
-दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर के करीब पहुंच गया है।
दक्षिण प्रशांत महासागर के देश समोआ द्वीप के पास शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि समोआ की राजधानी आपिया से 440 किलोमीटर (273 मील) दक्षिण-पश्चिम में 314 किलोमीटर की गहराई पर भूकंप आया। समोआ रिंग ऑफ फायर पर स्थित है। प्रशांत महासागर में स्थित रिंग ऑफ फायर में भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट की घटनाएं आम हैं।राजस्थान के झालावाड़ में शुक्रवार सुबह एक प्राइमरी स्कूल की छत गिरने से हड़कंप मच गया। इस दर्दनाक हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में दबे बच्चों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में मालदीव पहुंचे। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
-विपक्षी सांसदों ने गांधी प्रतिमा से मकर द्वार तक किया पैदल मार्च।
-बिहार वोटिंग लिस्ट को लेकर संसद के दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा। लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित।
-बिहार विधानसभा में SIR को लेकर हंगामा जारी। कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित।
-विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण शुक्रवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के करीब 20 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक स्थगित।



