देश

PM Modi US Tour: फरवरी में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, डोनाल्ड ट्रंप ने खुद दी जानकारी, भारत को शानदार देश बताया

PM Modi US Tour: पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) फरवरी में अमेरिका जा सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने खुद ये जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पोस्ट करते हुए लिखा कि- पीएम मोदी फरवरी में व्हाइट हाउस का दौरा कर सकते हैं। ट्रंप ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मेरी विगत सोमवार भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लंबी बातचीत हुई। वह अगले महीने शायद फरवरी में व्हाइट हाउस आ रहे हैं।

ट्रंप ने भारत एक शानदार देश बताते हुए कहा कि भारत के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं। एम मोदी और भारत को सच्चा दोस्त मानते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों नेता विश्व शांति के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले सात नवंबर को डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव जीतने के तुरंत बाद उनसे बात कर बधाई दी थी। वहीं ट्रंप ने बातचीत के दौरान पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें ‘शानदार इंसान’ बताया था और कहा था कि ‘पूरी दुनिया उन्हें प्यार करती है।

इस बातचीत के बाद पीएम मोदी ने पोस्ट कर बताया कि मेरे प्यारे दोस्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात कर खुशी हुईय़ दूसरी बार अमेरिका का राष्ट्रपति बनने पर उन्हें बधाई दी। हम आपसी लाभप्रद और दीर्घकालीन पार्टनरशिप को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हम हमारे लोगों के कल्याण के साथ-साथ वैश्विक शांति, समृद्धि और सुरक्षा के लिए मिलकर काम करेंगे।

इन मुद्दों पर हुई दोनों नेताओं की बातचीत
व्हाइट हाउस द्वारा जारी बयान के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग को बढ़ाने और उसे गहरा करने पर चर्चा हुई। इंडो-पैसिफिक, मध्य पूर्व और यूरोप में शांति और सुरक्षा सहित कई क्षेत्रीय मुद्दों पर भी बातचीत हुई। इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत द्वारा अमेरिकी निर्मित सुरक्षा उपकरणों की खरीद बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने दोनों देशों के बीच निष्पक्ष व्यापार संबंधों पर भी बात की। दोनों नेताओं ने अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी और इंडो-पैसिफिक क्वाड साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Related Articles

Back to top button