देश

पीएम मोदी का बड़ा तोहफा: 22 सितंबर से सभी के लिए खास ऐलान!

पूर्णिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पूर्णिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए देशवासियों को त्योहारों से पहले एक बड़ी राहत देने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि 22 सितंबर 2025, जो कि नवरात्रि का पहला दिन है, से सरकार कई आवश्यक वस्तुओं पर लगने वाला वस्तु एवं सेवा कर (GST) या तो समाप्त करने जा रही है या उसमें भारी कटौती की जा रही है।
इससे आम जनता को सीधा फायदा होगा, खासकर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को।किन चीजों पर मिलेगा राहत का फायदा?

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का यह कदम घरेलू बजट को संतुलित करने और बढ़ती महंगाई से राहत दिलाने के उद्देश्य से उठाया गया है। जिन वस्तुओं पर जीएसटी घटाया जाएगा या समाप्त किया जाएगा, उनमें शामिल हैं: साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट जैसी दैनिक उपयोग की व्यक्तिगत देखभाल से जुड़ी चीजें, घी, मसाले, खाद्य तेल जैसी रसोई में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, बच्चों की स्टेशनरी पेन, पेंसिल, कॉपी, रबर आदि। कपड़े और जूते, जिन्हें अब कम दामों पर खरीदा जा सकेगा।

दीपावली और छठ पर विशेष ध्यान

त्योहारों के मद्देनज़र यह कदम समय पर उठाया गया है। दीपावली और छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्वों से पहले कीमतों में यह कटौती निश्चित तौर पर बाजार में मांग को बढ़ाएगी और आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार देगी। खासकर बिहार और पूर्वी भारत के राज्यों में छठ पर्व की विशेष अहमियत को देखते हुए, यह निर्णय रणनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जनता की चिंता बनाम पारिवारिक राजनीति

सभा में प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने बिना नाम लिए कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता केवल अपने परिवार की चिंता करते हैं, जबकि उनकी सरकार पूरे देश को अपना परिवार मानती है। पीएम मोदी ने कहा कि उनके लिए हर गरीब, किसान, महिला और युवा की भलाई सर्वोपरि है।

Related Articles

Back to top button