बाढ़ और तबाही के बीच PM मोदी का बड़ा कदम… हिमाचल-पंजाब दौरे में कर सकते हैं अब तक का सबसे बड़ा राहत पैकेज ऐलान!

PM Modi Himachal Pradesh And Punjab Visit:
भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लिए आज का दिन बेहद अहम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (9 सितंबर, 2025) को दोनों राज्यों का दौरा कर हालात का जायज़ा लेने पहुँच रहे हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान वे प्रभावित इलाकों के लिए विशाल राहत पैकेज का ऐलान कर सकते हैं।
👉 सबसे पहले हिमाचल
पीएम मोदी दोपहर करीब 1:30 बजे हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा पहुँचेंगे, जहाँ वे सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद धर्मशाला में वे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र टीमों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे और सीधे बाढ़ पीड़ितों से भी बातचीत करेंगे।
👉 फिर पंजाब का रुख
हिमाचल के बाद प्रधानमंत्री शाम करीब 4 बजे पंजाब के गुरदासपुर पहुँचेंगे। यहाँ वे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और जमीनी हालात की जानकारी लेंगे।
👉 हिमाचल की तबाही का हाल
राज्य में इस सीजन में अब तक 370 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 434 लोग घायल और 41 लापता हैं। भूस्खलन, अचानक बाढ़ और बादल फटने जैसी घटनाओं ने तबाही मचाई है। सोमवार शाम तक राज्य की 744 सड़कें ठप थीं, जिनमें एनएच-03, एनएच-70 और एनएच-305 जैसे अहम नेशनल हाईवे भी शामिल हैं।
👉 बड़े पैकेज की उम्मीद
हिमाचल और पंजाब दोनों राज्यों की सरकारों ने पीएम मोदी से विशेष राहत पैकेज की मांग की है।
-
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उम्मीद जताई है कि केंद्र आपदा प्रभावितों के लिए खास पैकेज जारी करेगा।
-
पंजाब सरकार ने तो साफ कहा है कि उन्हें कम से कम 25,000 करोड़ रुपये का तत्काल मुआवजा और 60,000 करोड़ रुपये का लंबित बकाया चाहिए।
-
वहीं, पंजाब कैबिनेट पहले ही फसल नुकसान पर किसानों को प्रति एकड़ 20,000 रुपये देने का फैसला कर चुकी है।



