छत्तीसगढ़देश

15 अगस्त पर लाल किले से PM मोदी का मेगा शो, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

15 अगस्त पर लाल किले से PM मोदी का मेगा शो, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

देश के राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे. स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सुरक्षा से लेकर प्रधानमंत्री के आगमन और ध्वजारोहण तक का पूरा कार्यक्रम तय है.

जानते हैं मिनट-टू-मिनट और इस कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल क्या है. सुबह 6:50 बजे, लाल किले पर गार्ड ऑफ ऑनर अपनी जगह लेगा. 6:55 बजे, रक्षा सचिव लाल किले पहुंचेंगे और प्राचीर के नीचे निर्धारित स्थान पर जाएंगे. 6:56 से 7 बजे के बीच, थलसेना प्रमुख, नौसेना प्रमुख, वायुसेना प्रमुख और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानी CDS लाल किले पहुंचेंगे.

7:05 बजे, रक्षा राज्य मंत्री समारोह स्थल पर पहुंचेंगे. 7:11 बजे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लाल किले पहुंचेंगे. 7:18 बजे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले के लाहौरी गेट पहुंचेंगे. यहां रक्षा मंत्री, रक्षा राज्य मंत्री और रक्षा सचिव उनका स्वागत करेंगे. रक्षा सचिव प्रधानमंत्री का परिचय दिल्ली एरिया के GOC से कराएंगे.

सीडीएस और सेना प्रमुख करेंगे पीएम मोदी का स्वागत

इसके बाद प्रधानमंत्री, GOC दिल्ली एरिया के साथ गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करेंगे. निरीक्षण के बाद प्रधानमंत्री लिफ्ट/सीढ़ियों के रास्ते लाल किले की प्राचीर पर पहुंचेंगे. यहां रक्षा मंत्री, रक्षा राज्य मंत्री, CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे.

सुबह 7:30 बजे, राष्ट्रीय गीत के गायन के साथ प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. इसके बाद गार्ड राष्ट्रीय सलामी देगा, बैंड राष्ट्रगान बजाएगा और 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. इसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर की टुकड़ी वापस जाएगी. इसी बीच भारतीय वायुसेना के Mi-17 हेलिकॉप्टर फ्लाईपास्ट करेंगे और समारोह में मौजूद मेहमानों पर फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा करेंगे. हेलिकॉप्टरों पर तिरंगा और वंदे मातरम ध्वज भी दिखाई देगा.

सुबह कब होगा पीएम मोदी का संबोधन?

सुबह 7:36 बजे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राष्ट्रीय गीत और फिर राष्ट्रगान होगा. इसके बाद गुब्बारे छोड़े जाएंगे. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री प्राचीर से नीचे आएंगे. सीढ़ियों के पास रक्षा मंत्री, रक्षा राज्य मंत्री, CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख प्रधानमंत्री को विदा करेंगे.

इसके बाद प्रधानमंत्री, रक्षा सचिव और GOC दिल्ली एरिया के साथ लाल किले के नीचे वाले हिस्से में पहुंचेंगे और वहां से रवाना होंगे. यानी 15 अगस्त की सुबह लाल किले पर ध्वजारोहण, 21 तोपों की सलामी, वायुसेना का फ्लाईपास्ट और प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन समारोह के प्रमुख आकर्षण होंगे.

Related Articles

Back to top button