पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश को करेंगे संबोधित..देश को चौंकाने वाला ऐलान…भाषण बदल सकता है आपकी ज़िंदगी…
नई GST दरें, अमेरिका के टैरिफ संकट और आत्मनिर्भर भारत पर हो सकता है बड़ा धमाका… लेकिन असली राज़ छुपा है मोदी के आज के संबोधन में

नई दिल्ली। देशभर की निगाहें आज शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिकी हैं। पीएम मोदी राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं और इस भाषण को लेकर पूरे देश में रहस्यमय सन्नाटा छाया हुआ है। वजह साफ है – किसी को नहीं पता कि प्रधानमंत्री आज किस बड़े मुद्दे पर बोलने जा रहे हैं।
कल से पूरे देश में नई GST दरें लागू होने जा रही हैं, ठीक उससे एक दिन पहले पीएम का अचानक सामने आना कई सवाल खड़े करता है। क्या ये भाषण सिर्फ़ टैक्स सुधार पर होगा या इसके पीछे कोई और गहरी सच्चाई छुपी है?
सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी इस संबोधन में आर्थिक, अंतरराष्ट्रीय और सांस्कृतिक मामलों से जुड़ी कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। शनिवार को गुजरात दौरे के दौरान उन्होंने कहा था – “हमारा असली दुश्मन कोई और नहीं, बल्कि दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता है।” यह बयान इस ओर इशारा करता है कि आज का संबोधन ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में किसी बड़े फैसले का ऐलान हो सकता है।
खबरें यह भी हैं कि मोदी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित 50% टैरिफ और H1B वीज़ा बदलाव पर अपनी बात रख सकते हैं। यह मुद्दा भारत के वैश्विक व्यापार और करोड़ों युवाओं के भविष्य से सीधे जुड़ा है।
इतना ही नहीं, 22 सितंबर से शुरू हो रही नवरात्रि पर भी प्रधानमंत्री कुछ खास सांस्कृतिक संदेश दे सकते हैं। वहीं, कल से लागू होने वाली नई जीएसटी दरों से कई सामानों की कीमतें घटने वाली हैं, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।
अब देखना यह है कि शाम 5 बजे प्रधानमंत्री का यह भाषण महज एक सरकारी घोषणा होगा या फिर ऐसा फैसला, जो देश की दिशा और दशा हमेशा के लिए बदल देगा…



