छत्तीसगढ़

बिलासपुर हत्याकांड का बड़ा खुलासा! चौकीदार के कातिल पटना, बेंगलुरु और प्रयागराज से दबोचे गए

बाल संप्रेक्षण गृह में हुई हत्या के बाद कई राज्यों में चला पुलिस का ऑपरेशन, एक आरोपी अब भी फरार

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित नूतन चौक के बाल संप्रेक्षण गृह में सहायक सह रात्रि चौकीदार नरेंद्र कुमार खांडे की हत्या के मामले में बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात के बाद फरार हुए चार आरोपियों में से तीन को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।

पटना, बेंगलुरु और प्रयागराज से हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, आरोपी विशाल चौबे को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार किया गया है। वहीं अंकित सिंह को बेंगलुरु से पकड़ा गया। इससे पहले पुलिस दिनेश राठिया को प्रयागराज से हिरासत में ले चुकी थी।

मामले में शामिल चौथे आरोपी की तलाश अभी भी जारी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

कई राज्यों में चला पुलिस का ऑपरेशन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग राज्यों में पुलिस टीमों को रवाना किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिरों से मिली सूचना और लगातार निगरानी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

उन्होंने कहा कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा।

जांच जारी

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर हत्या के पीछे की पूरी साजिश और वारदात के कारणों का पता लगाने में जुटी है। जांच के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Back to top button