छत्तीसगढ़

CG में गौठान पर सियासी बवाल: BJP-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, गौठान में PC लेंगे अरुण साव

रायपुर। मंदिर हसौद इलाके के गोढ़ी में भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक गौठान की फोटो खींचने और वीडियो लेने को लेकर विवाद हुआ है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव उसी गौठान में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है. भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है.

गौठान का निरीक्षण करने पहुंचे BJP नेता
दरअसल, गौठान का निरीक्षण करने BJP नेता पहुंचे हुए हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, संग़ठन महामंत्री ओपी चौधरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गौठान गए हैं. 20 मई से BJP गौठान पर आंदोलन करेगी, जिसके लिए निरीक्षण करने पहुंचे हैं.

BJP के कार्यकर्ता को चोट आई

वहीं BJP का आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे मारपीट हुई है. BJP के कार्यकर्ता को चोट आई है.

BJP कार्यकर्ताओं ने सरपंच से की धक्कामुक्की- कांग्रेस

वहीं इस मामले में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि BJP कार्यकर्ताओं ने गौठान के चारों तरफ अपनी पार्टी का झंडा लगाया. मना करने पर हमारे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की. BJP कार्यकर्ताओं ने गोढ़ी गांव के सरपंच के साथ धक्कामुक्की की.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button