देश भर से सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म आदिपुरुष को लेकर छग में राजनीति तेज हो गयी है।अब इस फ़िल्म को लेकर आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान….. कहा…मत देखिए फिल्म आदिपुरुष, पैसा आपका, समय आपका, भाजपा नेताओं के आशीर्वाद……पढ़िये पूरी खबर
देश भर से सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म आदिपुरुष को लेकर छग में राजनीति तेज हो गयी है।अब इस फ़िल्म को लेकर आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान….. कहा…मत देखिए फिल्म आदिपुरुष, पैसा आपका, समय आपका, भाजपा नेताओं के आशीर्वाद……पढ़िये पूरी खबर
रायपुर ।। देश भर से सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म आदिपुरुष को लेकर छग में राजनीति तेज हो गयी है।अब इस फ़िल्म को लेकर आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान आया है।मुख्यमंत्री ने लोगो से अपील की है कि आदिपुरुष फ़िल्म देखने ही न जाएं। पैसा और समय दोनो आपका है इसे सही जगह सदुपयोग किया जाना चाहिए । उन्होंने सेंसर बोर्ड द्वारा इस फिल्म को पास करने पर भी सवाल उठाया है।
सीएम ने कहा कि सेंसर बोर्ड को इसका ध्यान रखना था कि आराध्य देवताओं से किस तरह के डॉयलॉग बोलवाया जा रहा है। जिस भाषा शैली का उपयोग किया गया है वो भाषा शैली बजरंग वली की नहीं बल्कि बजरंग दल की है। ऐसे लोगो के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए । उन्होंने यह भी कहा कि इस फिल्म को देखना समय की बर्बादी है। फिल्म को बैन करने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि जब कोई देखने नहीं जायेगा तो ऐसे ही बैन जैसे हो जाएगा।
आपको बता दें कि फ़िल्म आदिपुरुष को लेकर कांग्रेस पार्टी मुखर है और पूरे देश मे इस फ़िल्म को लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है ।इसी क्रम में छग में भी आदिपुरुष को लेकर कांग्रेस मोर्चे पर खड़ी हो गयी है। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि इस फिल्म में यह बताया गया है कि यह फिल्म भाजपा के नेताओं के आशीर्वाद से पूर्ण हुआ है। इसमें फिल्म के निर्माता ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा सरमा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा आदि का नाम लिखा हुआ है। यही कारण है कि भाजपा के लोग इस फिल्म के विरोध से परहेज कर रहे हैं।
इस फिल्म को प्रतिबंधित करने की मांग केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने सरकार से की थी। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने भी इसपर टिप्पणी की थी लेकिन अब तक इस फिल्म के मुखर विरोध का स्वर कांग्रेस का ही रहा है। मुख्यमंत्री समेत तमाम लोग इस फिल्म के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है।



