देश

CJP संसद मार्च के बाद बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, सोनम वांगचुक का ऐलान- ‘अब अनशन नहीं तोड़ूंगा’

लाठीचार्ज पर गरमाई सियासत, CJP ने छात्रा के गंभीर घायल होने का दावा किया; जंतर-मंतर की सुरक्षा बढ़ाई गई

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए कनॉट प्लेस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। संसद मार्च के दौरान हुए हंगामे और पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है।

इसी बीच शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने पुलिस कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि छात्रों और युवाओं के साथ जिस तरह की कथित बर्बरता हुई है, उसे देखते हुए वह अपना अनशन नहीं तोड़ेंगे

‘छात्रों पर हुई क्रूरता’, वांगचुक का आरोप

सोनम वांगचुक ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने छात्रों और युवाओं के साथ बेहद सख्ती की। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।

CJP का दावा- लाठीचार्ज में छात्रा गंभीर रूप से घायल

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया कि पुलिस लाठीचार्ज में एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसका इलाज राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि युवाओं के खिलाफ इतनी सख्ती क्यों बरती गई।

जेपी नड्डा से हुई दो दौर की बातचीत

सोमवार को CJP के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच दो दौर की बातचीत हुई, लेकिन प्रदर्शनकारियों की मांगों पर सरकार की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया।

हालांकि, जेपी नड्डा ने प्रदर्शनकारियों से आंदोलन समाप्त कर सामान्य स्थिति बहाल करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

‘सरकार ने पहली बार बातचीत के लिए बुलाया’

CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि संगठन ने अपनी सभी मांगें सरकार के सामने रख दी हैं और अब फैसला केंद्र सरकार को करना है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में पहली बार युवाओं के दबाव के कारण सरकार ने आंदोलनकारी पक्ष को बातचीत के लिए बुलाया, जिसे उन्होंने आंदोलन की बड़ी उपलब्धि बताया।

सौरव दास ने यह भी कहा कि पुलिस कार्रवाई के बाद उन्हें तत्काल समाधान की उम्मीद कम है और उनका संगठन अपनी मांगों पर कायम रहेगा।

जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई गई

संसद मार्च के अगले दिन दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

 

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Back to top button