फरार तोमर बंधुओं की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी शुरू

फरार तोमर बंधुओं की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी शुरू
2 महीने से फरार… अब ‘करोड़ों की बादशाही’ पर चलेगा बुलडोजर?”
रायपुर: राजधानी रायपुर में एक बार फिर तोमर बंधुओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी ज़ोरों पर है। जिले में खलबली मच गई है क्योंकि प्रशासन जल्द ही वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर की करोड़ों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में है।
दोनों भाई सूदखोरी, अवैध हथियार और मारपीट जैसे गंभीर मामलों में दो महीने से फरार हैं। अब जिला प्रशासन ने उनके लग्ज़री लाइफस्टाइल पर सीधा वार करने का मन बना लिया है।
🏠 क्या-क्या होगा कुर्क?
प्रशासन की सूची में शामिल हैं:
-
महंगी लग्जरी गाड़ियाँ
-
रायपुर में करोड़ों की प्रॉपर्टी
-
बेशकीमती जमीन और आलीशान मकान
🛑 पहले भी चल चुका है बुलडोजर!
इससे पहले भी तोमर बंधुओं के शाही ऑफिस पर प्रशासन की टीम बुलडोजर चला चुकी है।
अब अगला निशाना है उनकी संपत्ति का साम्राज्य।
📜 लीगल एक्शन का अगला चरण
जिला प्रशासन ने कानूनी प्रक्रिया तेज कर दी है और सूत्रों की मानें तो कभी भी संपत्ति कुर्की की कार्रवाई शुरू हो सकती है।
❗ किसे बचा पाएगा कौन?
तोमर बंधु अभी भी फरार हैं, लेकिन कानून का शिकंजा अब उनके बैंक खातों से लेकर बंगले तक कसता जा रहा है।



