छत्तीसगढ़

“बस्तर में राष्ट्रपति का आगमन… अलर्ट मोड पर प्रशासन!”

7 फरवरी को जगदलपुर पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक हाईलेवल तैयारियां तेज

जगदलपुर।
बस्तर संभाग में एक बार फिर बड़ा और ऐतिहासिक पल आने वाला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को जगदलपुर पहुंचेंगी, जहां वे बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे की खबर सामने आते ही पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है

राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रवास को लेकर राज्य स्तर पर तैयारियों का दौर तेज हो गया है। इसी कड़ी में मुख्य सचिव विकास शील ने मंत्रालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की हाईलेवल बैठक लेकर कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजामों की गहन समीक्षा की।

सुरक्षा, स्वास्थ्य और आवागमन पर खास फोकस

मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राष्ट्रपति महोदया के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही चिकित्सा, यातायात, प्रोटोकॉल और आपात सेवाओं को लेकर भी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बस्तर कलेक्टर से मौके की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। वहीं रायपुर कलेक्टर को भी समन्वय और व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

मंत्रालय से लेकर बस्तर तक हलचल

इस अहम बैठक में जनसंपर्क एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादवसामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावतगृह विभाग की सचिव नेहा चंपावतस्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारियालोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बस्तर पंडुम को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

राष्ट्रपति के इस दौरे को बस्तर की सांस्कृतिक पहचान और आदिवासी परंपराओं के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। बस्तर पंडुम जैसे आयोजन को राष्ट्रपति की मौजूदगी से राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

अब सभी की निगाहें 7 फरवरी पर टिकी हैं, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जगदलपुर आगमन बस्तर के लिए एक यादगार पल बन सकता है।

Related Articles

Back to top button