रायगढ़

Raigarh: अग्रवाल महिला संगठन ने होली मिलन समारोह कर मनाया महिला दिवस

नारी का सम्मान है समाज का उत्थान

रायगढ़। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल महिला संगठन द्वारा ‘नारी का सम्मान समाज का उत्थान’ की भावना के साथ संगठन की जिला अध्यक्ष श्रीमती विनीता अग्रवाल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन करवाया।

कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष पूनम पटेल सोलंकी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में रायगढ़ की अनेक समाज सेवी संस्थाओं की महिला अध्यक्षों का उनका समाज के प्रति योगदान के लिए सम्मान किया गया। इनमें आशा बेरीवाल, श्रुति देवांगन, शोभा अग्रवाल, स्नेहा तिवारी, सुजाता साहू, अंजू बंसल शामिल रहीं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संगठन की पूरी टीम ने भरपूर योगदान किया। इनमें मुख्य रूप से संगठन की संरक्षिका तारा बेरीवाल, कोषाध्यक्ष मीना बंसल, सचिव मंजू वजीनिया, कार्यकारिणी सदस्य मोहिनी अग्रवाल, कांता गोयल, सुशीला नहाड़िया, पिंकी अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।इस कार्यक्रम में संगठन से सरिता अग्रवाल, सरिता बंसल, हीरा केडिया, शारदा सोनी, शारदा अग्रवाल, हीरा अग्रवाल, किरण बंसल, सुधा चिड़ीपाल, मधु अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

संगठन की अध्यक्ष विनीता अग्रवाल ने बताया यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से पर्यावरण अनुकूल आयोजन था। कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की प्लास्टिक डिस्पोजेबल आइटम का उपयोग नहीं किया गया। आगे भी हम इसी तरह प्लास्टिक मुक्त कार्यक्रम करने प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

Back to top button