रायगढ़

Raigarh: दादी समिति ने रखा मोटी सेठाणी का विशेष शो, दादी रानी सत्ती की गौरव शाली गाथा है इस मूवी में

रायगढ, शहर के गलेक्सि मॉल में झुंझुनूं की महारानी दादी राणी सत्ती पर बनी मूवी का विशेष शो दिखलाया गया जानकरी देते हुए इस आयोजन की संयोजिका आशा टाइटन ने बताया कि पूरे भारत वर्ष में रिलीज होकर सफलता के झंडे गाड़ते हुए नगर में भी इस फ़िल्म के प्रदर्शन के दौरान श्रध्दालु दादी भक्तों का इस फ़िल्म को देखने के लिये हुजूम टूट पड़ा । दादी के जीवन के ऊपर बनी इस फ़िल्म में दादी के जन्म से अंत तक एक एक घटना को बड़ी खूबसूरती से पेश किया गया है जिसे देखकर कई दृश्यों में दादी भक्त भावुक हो उठे और कई जगह में आंखों से आंसू रोके नही रुके।समिति की अध्यक्षा दर्शना सिंघल ने बताया कि पहली बार दादी राणी सत्ती पर इतनी सुंदर कौई मूवी बनी और सुपर हिट भी हो गई।

समिति की संगीता गिरधर व अनिता नरेडी ने मूवी देखने आने वाले सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया और सभी दादी भक्तों को जलपान भी कराया गया। गलेक्सि मॉल में यह मूवी 13 मार्च तक प्रदर्शित की जावेगी।दादी समिति ने सभी श्रद्दालुओं व दादी भक्तों से सपरिवार दादी जी पर बनी महान गोरवशाली मूवी मोटी सेठाणी को जरूर से जरूर देखने का करबद्ध आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button