रायगढ़

Raigarh News: रायगढ़ में खड़ी ट्रक से टकराई बस, पहिये में दबकर महिला की मौत

रायगढ़। रायगढ़ के पूँजीपथरा थाना क्षेत्र से बड़ी घटना सामने आ रही है जिसमे बस ने खड़ी ट्रक को पीछे से ठोंका जिसमे महिला कि मौत हो गई है।

जानकारी अनुसार रायगढ़ से सुबह 6 कुनकुरी के लिये निकली सितारा बस कि समारुमा के पास खड़ी ट्रक को पीछे से ठोंक दिया, जिसके कारण बस का कांच टूट गया और सामने बैठी महिला नीचे गिरकर पहिये के नीचे आ गई जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई है।

टक्कर इतनी तेज थी बस के सामने का सीसा टूटा और सामने बैठी महिला बस के बाहर गिर गई. बस से बाहर गिरी और महिला चक्के के निचे दब गई जिससे महिला कि मौके पर मौत हो गई है। सूचना के बाद पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे कि कार्यवाही में जुट है।

Related Articles

Back to top button