छत्तीसगढ़

सड्डू तालाब में तैरती मिली लाश, राजधानी में मचा हड़कंप – पुलिस जुटी जांच में

राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके में सुबह-सुबह मिली अज्ञात लाश, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर की छानबीन शुरू

रायपुर। राजधानी के सड्डू इलाके में मंगलवार सुबह सनसनीखेज घटना घटी। शीतला तालाब में एक लाश तैरती मिली, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने के लिए कार्यवाही शुरू की। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र में हुई।

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की पूरी तरह से जांच की जा रही है। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार शव की हालत और तालाब में मिलने का कारण पता लगाने के लिए पुलिस फॉरेंसिक टीम की मदद ले सकती है।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Back to top button