देश

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा के भाई ने कहा- सोनम कई राज छिपा रही, किसी बड़े व्यक्ति के हाथ होने का जताया अंदेशा, दोबारा की नार्को टेस्ट की मांग

इंदौर। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के पांचों आरोपियों को शिलॉन्ग पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह को दो दिन और पुलिस रिमांड पर सौंपा है। वहीं बाकी तीन आरोपियों विशाल चौहान, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं रिमांड केवल सोनम और राज की दी गई है, जिसको लेकर परिवार ने असंतोष जताया है।

सोनम कई राज छिपा रही

मृतक राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि सोनम रघुवंशी काफी शातिर है, जो कि इतनी बड़ी प्लानिंग कर हत्याकांड की घटना को अंजाम दे सकती है वह अभी तक कुछ भी नहीं बता रही है। 8 दिनों में उसने कुछ भी नहीं बताया तो अब दो दिन की रिमांड पर क्या बताएगी। उन्होंने मांग कि है उसकी रिमांड बढ़ाई जाना चाहिए, इसके साथ ही नार्को टेस्ट भी करना चाहिए।

हत्याकांड में किसी बड़े व्यक्ति का हाथ हो सकता है- राजा का भाई विपिन

मृतक राजा के भाई विपिन का कहना है कि इस पूरे हत्याकांड में किसी बड़े व्यक्ति का हाथ हो सकता है। इसी कारण से अभी तक सोनम रघुवंशी चुप है और कोई ठोस वजह हत्याकांड में अभी तक सामने नहीं आई है। उनका कहना है कि यदि पुलिस नार्को टेस्ट करती है तो सभी वजह सामने आ जाएगी और परिवार से भी कड़ी पूछताछ करने की आवश्यकता है।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Back to top button