छत्तीसगढ़

CG IPS Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा उलटफेर! 24 IPS अफसरों का ट्रांसफर, 12 जिलों के SP बदले… देखें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

राजनांदगांव रेंज को मिला नया आईजी, कई डीआईजी और एआईजी भी बदले गए, सरकार ने जारी किया बड़ा तबादला आदेश।

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार को पुलिस प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी कर दिया। इस व्यापक बदलाव में एक आईजी रेंज, कई डीआईजी, एआईजी और 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) की नई पदस्थापना की गई है। आदेश जारी होते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

सबसे अहम बदलाव अजय कुमार यादव को राजनांदगांव रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बनाए जाने के रूप में हुआ है। वहीं, अब तक इस पद पर कार्यरत बालाजी राव सोमावर को पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर भेजा गया है। इसके अलावा प्रशांत कुमार अग्रवाल को भी पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार ने जिला स्तर पर भी बड़े बदलाव किए हैं। दंतेवाड़ा, कोरिया, धमतरी, बलौदाबाजार-भाटापारा, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, बलोद, सूरजपुर, कबीरधाम, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और बेमेतरा सहित कई जिलों में नए पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति की गई है।

किस जिले में कौन बना नया SP?

  • दंतेवाड़ा – चंद्रमोहन सिंह
  • बेमेतरा – त्रिलोक बंसल
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़ – सुनील शर्मा
  • कबीरधाम – जितेंद्र कुमार यादव
  • बलोद – चव्हाण किरण गंगाराम
  • सूरजपुर – योगेश कुमार पटेल
  • बलौदाबाजार-भाटापारा – राय गौरव रामप्रवेश
  • बीजापुर – उमेश प्रसाद गुप्ता
  • सुकमा – मयंक गुर्जर
  • नारायणपुर – संदीप कुमार पटेल
  • धमतरी – भावना पांडेय
  • कोरिया – हरीश राठौर

इसके अलावा कई वरिष्ठ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और रायपुर पुलिस में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार का यह तबादला आदेश राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button