छत्तीसगढ़

रमन सिंह की पीएम मोदी से खास मुलाकात…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने आज दिल्ली में संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ विधानसभा के नव निर्मित भवन के लोकार्पण के लिए सादर आमंत्रित किया।

यह खास अवसर प्रदेश के रजत जयंती वर्ष में होगा, जब विधानसभा नए भवन में प्रवेश करेगी। रमन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के कर-कमलों से विधानसभा का लोकार्पण प्रदेश के लिए गर्व का पल होगा।

इसी बीच मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी राजनीति में उत्साह और कयास तेज़ हो गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विदेश दौरे से पहले से चल रही चर्चाओं के बीच, स्टेट गैरेज में तीन नए मंत्रियों की गाड़ियों की साफ-सफाई का काम भी शुरू हो गया है।

राज्यपाल रमेन डेका ने मंगलवार को रायपुर के भगवान जगन्नाथ मंदिर में मंत्रीमंडल विस्तार पर सवाल के जवाब में कहा, “कुछ तो होने वाला है, लेकिन अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं है।”

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बुधवार सुबह 11 बजे मंत्री शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।

क्या छत्तीसगढ़ की राजनीति में नया अध्याय शुरू होने वाला है? इस रहस्य की पुष्टि के लिए सबकी निगाहें बुधवार पर टिकी हैं।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Back to top button