छत्तीसगढ़

5 हजार नहीं… बदलेगी हजारों युवाओं की किस्मत! छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती की तारीखें जारी, तैयारी का वक्त शुरू

सहायक शिक्षक से व्याख्याता तक भर्ती का रोडमैप तय, जानिए कब होगी आपकी परीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने युवाओं के बीच उत्साह के साथ-साथ हलचल भी बढ़ा दी है। प्रदेश में 5000 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा ऐलान कर दिया है और परीक्षा की संभावित तिथियां भी जारी कर दी गई हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को बेहतर अवसर देने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। यह भर्ती प्रक्रिया न सिर्फ रोजगार के अवसर देगी, बल्कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती देगी।


🗓️ जारी हुई परीक्षा की संभावित तारीखें

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि व्यापम द्वारा आयोजित की जाने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां घोषित कर दी गई हैं।

📌 सहायक शिक्षक परीक्षा – 11 अक्टूबर 2026
📌 शिक्षक परीक्षा – 25 अक्टूबर 2026
📌 व्याख्याता परीक्षा – 29 नवंबर 2026

इन तिथियों के सामने आते ही प्रतियोगी छात्रों के बीच तैयारी को लेकर नई रणनीति बननी शुरू हो गई है।


🚀 रोजगार के साथ शिक्षा व्यवस्था को मजबूती

सीएम साय ने कहा कि यह कदम युवाओं को रोजगार देने के साथ-साथ प्रदेश की शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के साथ की गई तैयारी निश्चित रूप से सफलता दिलाती है।


❓ अब असली परीक्षा की तैयारी

तारीखें सामने आने के बाद अब असली चुनौती अभ्यर्थियों के सामने है—कम समय में बेहतर तैयारी कैसे की जाए? प्रतियोगिता कड़ी होने वाली है, क्योंकि हजारों पदों के लिए लाखों उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Back to top button