छत्तीसगढ़
माजदा की ठोकर से RPF जवान की दर्दनाक मौत, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई
36 वर्षीय राम आसरे सरोज ड्यूटी के बाद लौटते समय सड़क हादसे में घायल, अस्पताल में मृत घोषित; परिजनों और स्थानीय RPF में मातम।

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। ड्यूटी खत्म करने के बाद मोटरसाइकिल से खोंगसरा से पेंड्रारोड लौट रहे RPF जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जवान की गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले स्थित गृह ग्राम में अंतिम विदाई दी गई।
जानकारी के अनुसार, 36 वर्षीय राम आसरे सरोज सोमवार को ड्यूटी समाप्त करने के बाद मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में स्वराज माजदा की ठोकर से सिर पर गंभीर चोट लगी। आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम के बाद दिवंगत जवान को आरपीएफ ने मंगलवार को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनके गृह ग्राम भेजा। घटना से परिवार सदमे में है, वहीं स्थानीय RPF में मातम का माहौल छा गया है।

