छत्तीसगढ़

हरियाली का संकल्प! सिविल लाइंस सिंधी पंचायत ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

पंचशील नगर में लगाए गए छायादार और फलदार पौधे, समाज के लोगों ने लिया हरित भविष्य का संकल्प

रायपुर: पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से सिविल लाइंस सिंधी पंचायत द्वारा पुराना पंचशील नगर, सिविल लाइंस में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर छायादार एवं फलदार पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

दीपक मस्के ने किया पौधारोपण

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष दीपक मस्के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं पंचायत के संरक्षक कन्हैयालाल छूगानी की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान दीपक मस्के ने पौधारोपण करते हुए कहा कि वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार हैं और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।

‘वृक्षारोपण के साथ संरक्षण भी जरूरी’

पंचायत अध्यक्ष संजय जैसिंघ और महासचिव मोहन वर्ल्यानी ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। उन्होंने लोगों से केवल पौधे लगाने ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाने की अपील की।

कई समाजसेवी रहे मौजूद

वृक्षारोपण कार्यक्रम में संरक्षक गोपीचंद खत्री, कन्हैयालाल छूगानी, अमर गिदवानी, अध्यक्ष संजय जैसिंघ, महासचिव मोहन वर्ल्यानी, जय आर्य, दीपक खेमानी, आनंद टेकवानी, मधु आर्तवानी, लक्ष्मी छुगानी, सुशील दरीरा, विशाल नारंग, नरेश पिंजानी, रम्मी पारवानी, राजेश गिदवानी, हीरानंद दुल्हानी, लक्ष्मण नजरानी, संजय आहूजा, रॉकी छूगानी, नवीन जादवानी और धनेश मथानी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

हरित भविष्य का लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। आयोजन की जानकारी पंचायत के मीडिया प्रभारी जतिन नचरानी ने दी।

Related Articles

Back to top button