South America Earthquake: साउथ अमेरिका में भूकंप के झटके से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 8.0 की तीव्रता रही, चिली में सुनामी की चेतावनी जारी

South America Earthquake: एक बार फिर अमेरिका की धरती भयंकर भूकंप से कांप उठी है। साउथ अमेरिका में भूकंप के आए तगड़े झटके ने लोगों को डरा कर रख दिया है। साउथ अमेरिका के अर्जेंटीना (Argentina Earthquake) के दक्षिण में ड्रेक पैसेज 8.0 तीव्रता का भूकंप आया है। भूंकप का केंद्र जमीन के 11 किमी अंदर था। भूकंप की जानकारी देने वाली अमेरिकी संस्था USGS के मुताबिक फिलहाल भूकंप से जान-माल की हानि होने की खबर सामने नहीं आई है। हालांकि चिली में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।
🚨BREAKING: PRELIMINARY 8.2 MAGNITUDE EARTHQUAKE DETECTED IN DRAKE PASSAGE
GlobalQuake reports a massive preliminary 8.2 magnitude earthquake in Drake Passage between South America and Antarctica at a depth of 10.0km.
The quake was detected at 02:16:19 UTC with 40 seismic… pic.twitter.com/FIJZcSOipS
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) August 22, 2025
भूकंप के ये झटके ड्रेक पैसेज के इलाके में दर्ज किए गएष ड्रेक पैसेज एक गहरा और चौड़ा समुद्री मार्ग है, जो दक्षिण-पश्चिमी अटलांटिक महासागर और दक्षिण-पूर्वी प्रशांत महासागर को जोड़ता है। इसका नाम सर फ्रांसिस ड्रेक के नाम पर रखा गया है।
भूकंप के लिए जाना जाता है ड्रेक पैसेज
अमेरिका के जिस क्षेत्र में भूकंप में झटके महसूस हुए हैं, वह क्षेत्र भूकंपीय गतिविधियों के लिए संवेदनशील माना जाता है, क्योंकि यह दक्षिण अमेरिकी और अंटार्कटिक टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन पर स्थित है। यूएसजीएस के आंकड़ों के अनुसार, भूकंप का केंद्र 10.8 किलोमीटर की गहराई पर था. हालांकि, जर्मन भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र ने भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी है। हालांकि, अभी किसी बड़े नुकसान की बात सामने नहीं आई है। ड्रेक पैसेज, जो अपने खतरनाक समुद्री मार्ग और तेज हवाओं के लिए जाना जाता है। इस क्षेत्र में भूकंपीय गतिविधियां आए दिन महसूस की जाती हैं।
A very large 8.0 Earthquake has happened less than 30 minutes ago in Drake’s Passage, between the tip of South America and Antarctica. There are some Tsunami warnings for the area. I sailed through the Drake Passage last year from Ushuaia, Argentina to Antarctica; this earthquake… pic.twitter.com/PCr6eLzyNg
— Denise Van Patten (@DeeVP) August 22, 2025
पिछले महीने रूस में आया था भूकंप
इससे पहले 30 जुलाई को रूस के पूर्वी प्रायद्वीप कामचटका में दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप आया था। इसकी तीव्रता 8.8 थी, जिसके चलते कामचटका में 5 मीटर तक ऊंची सुनामी आई। इसकी वजह से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा। भूकंप का केंद्र जमीन से 19.3 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के बाद रूस, जापान, अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की थी। यहां सुनामी की हल्की लहरें देखने को भी मिली थीं।


