छत्तीसगढ़

छठ पूजा पर विशेष सुविधा! रायपुर-दुर्ग-बिलासपुर-पुणे के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी

रेलवे प्रशासन ने छठ पूजा के लिए यात्रियों की सुविधा और अधिकतम कन्फर्म सीट/बर्थ सुनिश्चित करने के लिए बिलासपुर–हडपसर (पुणे) स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया।

रायपुर। छठ पूजा के अवसर पर रेलवे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बिलासपुर और हडपसर (पुणे) के बीच छठ पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

  • ट्रेन नंबर 08265 बिलासपुर से हडपसर के लिए चलेगी, जबकि 08266 हडपसर से बिलासपुर के लिए चलेगी।

  • ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे:

    • 02 एसएलआर (सामान यान)

    • 03 सामान्य श्रेणी

    • 04 शयनयान (स्लीपर)

    • 08 एसी-थ्री

    • 02 एसी-थ्री इकोनॉमी

    • 01 एसी-टू कोच

 यात्रा की तिथियां

  • 08265 (बिलासपुर-हडपसर): 22 अक्टूबर 2025 को बिलासपुर से रवाना।

  • 08266 (हडपसर-बिलासपुर): 23 अक्टूबर 2025 को हडपसर से रवाना।

रेलवे प्रशासन का उद्देश्य यात्रियों को अधिकतम कन्फर्म सीट और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करना है, ताकि त्योहार पर घर लौटने वाले लोग बिना किसी कठिनाई के अपने प्रियजनों के साथ छठ पूजा की खुशियाँ मना सकें

Related Articles

Back to top button