छत्तीसगढ़

रायपुर में 25 सितंबर को विशेष प्लेसमेंट कैंप, दिव्यांगजनों को मिलेगा रोजगार का सुनहरा मौका

कंप्यूटर ऑपरेटर और एजेंट पदों पर भर्ती, 10 से 20 हजार तक मिलेगी सैलरी – सिर्फ दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए खास आयोजन

रायपुर। दिव्यांगजनों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विशेष रोजगार कार्यालय, रायपुर की ओर से 25 सितंबर 2025 को एक विशेष प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है। यह कैंप सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विशेष रोजगार कार्यालय (दिव्यांगजनों के नियोजन हेतु), रायपुर में होगा।

इस कैंप में कंप्यूटर ऑपरेटर और एजेंट पदों पर भर्ती की जाएगी।

  • कंप्यूटर ऑपरेटर पद :

    • योग्यता: PGDCA उत्तीर्ण

    • आयु सीमा: 25 से 40 वर्ष

    • वेतन: ₹10,000 से ₹20,000 प्रतिमाह

  • एजेंट पद :

    • योग्यता: न्यूनतम 8वीं पास

    • आयु सीमा: 20 से 60 वर्ष

    • कार्यक्षेत्र: रायपुर

    • सेक्टर: सिक्योरिटी क्षेत्र

यह कैंप खास तौर पर उन अस्थिबाधित दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए है, जो चलने-फिरने और बोलने में सक्षम हैं।

ज़रूरी दस्तावेज़

कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, उनकी फोटोप्रति, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की फोटोकॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा।

संपर्क सूत्र

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button