छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ में हड़कंप! एनटीपीसी उप महा प्रबंधक 4.50 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की आठवीं बड़ी कार्रवाई, आरोपी की संपत्तियों की भी जांच शुरू

रायगढ़। एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने सोमवार को अब तक की सबसे बड़ी ट्रैप कार्रवाई को अंजाम देकर पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया। एनटीपीसी तिलाईपाली कार्यालय रायकेरा के उप महा प्रबंधक विजय दुबे को घरघोड़ा के गोमती पेट्रोल पंप के पास अपनी कार में 4.50 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथों दबोच लिया गया।

दरअसल, तिलाईपाली निवासी शिकायतकर्ता सौदागर गुप्ता ने एसीबी से शिकायत की थी कि विजय दुबे पुनर्वास राशि के 16 लाख रुपए जारी करने के एवज में 5 लाख रुपए रिश्वत मांग रहा है। सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और जैसे ही दुबे ने प्रार्थी से कैश लिया, टीम ने मौके पर धावा बोल दिया।

इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी से पूरी राशि जब्त कर ली गई है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसीबी सूत्रों के मुताबिक, यह छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद अब तक की सबसे बड़ी ट्रैप कार्रवाई है।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Back to top button