छत्तीसगढ़

Sukma accident news: कार और बाइक के बीच टक्कर, एक शख्स की मौत और दूसरे की हालत गंभीर

सुकमा। सुकमा जिले के फंडीगुड़ा और चिक्कालगुड़ा के बीच एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा फंडीगुड़ा एवं चिक्कालगुड़ा के बीच हुआ है। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि दोनों व्यक्तियों में से एक कि मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है, लेकिन स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच चुका है और जांच जारी है। आसपास के लोगों का कहना था कि कार चालक की रफ्तार काफी तेज थी, इसलिए सामने से आ रहे बाइक सवार को बचा नहीं पाए और आमने सामने से टक्कर हो गई। घटना में कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।

Related Articles

Back to top button