छत्तीसगढ़

सुशांतो बनर्जी होंगे रायगढ़ के उप पुलिस अधीक्षक, सीएसपी अभिनव उपाध्याय भेजे गए फरसगांव कोंडागांव

अनिल विश्वकर्मा होंगे रायगढ़ के नये सीएसपी
टीआई अमित शुक्ला आएंगे रायगढ़

रायगढ़। पुलिस मुख्यालय रायपुर से जारी आदेश के अनुसार उप पुलिस अधीक्षक स्तर के कई अधिकारियों को विभिन्न जिलों में स्थानांतरित किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि निकाय एवं पंचायत चुनावों को देखते हुए यह स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है।
इस आदेश के तहत सुशांतो बनर्जी को उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर से उप पुलिस अधीक्षक रायगढ़ स्थानांतरिक किया गया है। इसी तरह श्रीमती अनामिका जैन, उप पुलिस अधीक्षक रायगढ़ से उप पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर भेजा गया है वहीं रामगोपाल करियारे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात बिलासपुर बनाये गए हैं जबकि अनिल कुमार विश्वकर्मा, एसडीओपी कोंडागांव से सीएसपी रायगढ़ का प्रभार सौंपा गया है इसी तरह सुश्री उन्नती ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक दंतेवाडा से उप पुलिस अधीक्षक बालक विरूद्ध अपराध अनन्वेषण शाखा रायगढ़ भेजी गई हैं जबकि अभिनव उपाध्याय को नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ से एसडीओपी फरसगांव जिला कोंडागांव भेजा गया है। वही देर शाम को आठ टीआई स्तर के अफसरो का भी ट्रांसफर किया गया है, जिसमें अमित शुक्ला को महासमुंद से रायगढ़ स्थानांतरित किया गया।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Back to top button