छत्तीसगढ़

बीजापुर में नक्सलियों का खौफनाक IED ब्लास्ट! DRG जवान शहीद, 3 घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है जहां नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया। बीजापुर के उसूर इलाके के भोपालपटनम के उल्लूर जंगल में DRG जवान सर्चिंग पर निकले थे, तभी नक्सलियों ने छुपा रखा बम फटा।

इस धमाके में एक DRG जवान शहीद हो गया जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए भोपालपटनम अस्पताल ले जाया जा रहा है। शहीद जवान की शहादत से सुरक्षा बलों और स्थानीय जनता में गहरा शोक व्याप्त है।

पुलिस और सुरक्षा बल मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Back to top button