विश्व गुरु का माहौल पूरी तरह फेल हुआ, लोकसभा में बोलीं डिंपल यादव

उज्जैन में महाकालेश्वर में स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर को नाग पंचमी के अवसर पर भक्तों के लिए खोला गया।-ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोकसभा सोमवार से शुरू हुई चर्चा के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। लोकसभा में आज भी चर्चा जारी रहेगी।
-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 जुलाई को दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच लोकसभा को संबोधित करेंगे। शाम को पीएम मोदी जवाब देंगे।
-राज्यसभा में आज दोपहर 12 बजे से ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होगी।
झारखंड के देवघर में सड़क दुर्घटना में कम से कम 5 कांवड़ियों की मौत, कई अन्य घायल।- विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के कई घटक दलों के सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) किए जाने का विरोध करते हुए मंगलवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। संसद के ‘मकर द्वार’ के निकट हुए इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक, झारखंड मुक्ति मोर्चा और अन्य दलों के सांसद शामिल हुए।
-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित। कार्यवाही शुरू होने पर सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा।
-लोकसभा में 21 जुलाई को मानसून सत्र की शुरुआत के बाद मंगलवार को पहली बार प्रश्नकाल सुचारू रूप से चला।
-सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर विचार करने के लिए समय निर्धारित किया, 12 और 13 अगस्त को होगी सुनवाई।
-शीर्ष अदालत ने बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण को चुनौती देने वाले दलों और निर्वाचन आयोग से 8 अगस्त तक लिखित दलीलें दाखिल करने को कहा।
अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि ऑपरेशन महादेव में पहलगाम हमले में शामिल तीनों आतंकी मारे गए। जिन्होंने बैसरन घाटी में हमला किया तीनों मारे गए। पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में कहा, 6 और 7 मई को पहलगाम हमले के जवाब में चलाया गया आपरेशन सिंदूर केवल सैन्य कार्रवाई ही नहीं था बल्कि यह भारत की संप्रभुता और आतंकवाद के खिलाफ हमारी नीति का एक प्रदर्शन था। ऑपरेशन सिंदूर से पहले सेना ने कई विकल्पों पर गहन विचार-विमर्श किया था।
प्रियंका गांधी ने सवाल उठाते हुए कहा कि पहलगाम हमला कैसे और क्यों हुआ? उन्होंने कहा कि हमें देश के सैनिकों पर गर्व है। आजादी कायम रखने में सेना का अहम योगदान है। जवान देश के लिए जान देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सरकार दावा कर रही है कि कश्मीर में अमन है।
सीजफायर किसके दबाव में : समाजवादी पार्टी के प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान अपनी पार्टी का पक्ष रखते हुए सरकार से पूछा कि आखिर किस दबाव में सीजफायर का ऐलान हुआ था। मित्र डोनाल्ड ट्रंप को सीजफायर की घोषणा के लिए क्यों कहा। उन्होंने पूछा कि आखिर सरकार पीछे क्यों हटी? उन्होंने विदेश नीति पर भी सवाल उठाए।
लोकसभा में सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुआ आतंकवादी हमला भारत की सुरक्षा के लिए एक बड़ा झटका था। एक तरफ सरकार कह रही थी कि कश्मीर में सब कुछ सामान्य है। वहीं दूसरी तरफ सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा की कीमत पर कश्मीर में सामान्य स्थिति का आभास देने की कोशिश कर रही थी। पहलगाम की घटना इसी का नतीजा है। मेरा सवाल सरकार से है कि यह घटना क्यों घटी?…क्या एक भारतीय के जीवन का कोई मूल्य नहीं है? यह सरकार इस घटना के लिए पूरी तरह ज़िम्मेदार है। उन्हें इसकी ज़िम्मेदारी लेनी होगी और जवाबदेही तय करनी होगी। जब यह घटना हुई, तब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत में थे। जब भी ऐसे वीआईपी मेहमान भारत में होते हैं, कश्मीर घाटी में सुरक्षा बढ़ा दी जाती है। लेकिन इस बार ये चुक हुई है… पर्यटक आपकी बातों पर भरोसा करके, यह मानकर कश्मीर जा रहे थे कि वे सुरक्षित हैं…



