छत्तीसगढ़

92 नक्सलियों के सफाए वाले वीर अफसर को मिलेगा राष्ट्रपति का शौर्य चक्र, बस्तर की मिट्टी ने बनाया हैरान कर देने वाला जांबाज!

रायपुर। पखांजूर के टीआई लक्ष्मण केंवट को देश का दूसरा सबसे बड़ा सैन्य सम्मान, राष्ट्रपति शौर्य चक्र, से नवाज़ा जाएगा। 2007 में पुलिस सेवा में शामिल हुए लक्ष्मण ने बस्तर के बीजापुर जैसे सबसे संवेदनशील और नक्सली प्रभावित इलाके में अपने बहादुरी के अद्भुत कारनामे दिखाए हैं।

2012 में बीजापुर पोस्टिंग के समय जब वहां का खौफनाक माहौल देखा, तो उनके मन में नौकरी छोड़ने या नक्सलियों से मुकाबला करने के सवाल थे। लेकिन उन्होंने तय किया कि वे बस्तर की जनता को नक्सली आतंक से बचाने के लिए लड़ेंगे। 23 मार्च 2014 को उनका पहला एनकाउंटर हुआ, जिसके बाद उन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिला।

अब तक 36 ऑपरेशनों में हिस्सा लेकर उन्होंने 92 नक्सलियों का सफाया किया है। अपनी बुलेट पर वह मारे गए नक्सलियों की संख्या लिखवाते हैं, और हाल ही में मानपुर ऑपरेशन में दो बड़े नक्सली विजय रेड्डी और लोकेश सलाम को मार गिराने में उनकी अहम भूमिका रही।

16 अप्रैल 2023 को कलपर की पहाड़ी में हुए सबसे बड़े ऑपरेशन में उन्होंने 187 जवानों का नेतृत्व किया, जिसमें 29 नक्सली मारे गए। उनके नेतृत्व में पुलिस का मनोबल बढ़ा है और वे अपने लक्ष्य 100 नक्सलियों को मार गिराने के बेहद करीब हैं।

Related Articles

Back to top button