छत्तीसगढ़

प्रेम कहानी का खौफनाक अंत? खिड़की के रोशनदान में लटकी मिली युवती की लाश, 3 दिन पहले प्रेमी के साथ छोड़ा था घर

परिवार ने लगाया हत्या का आरोप, गांव में हंगामा… पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर। एक प्रेम संबंध ने ऐसा मोड़ ले लिया, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार की रहने वाली युवती की लाश प्रेमी के घर के कमरे में रोशनदान से लटकी मिली। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

यह मामला बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मल्हार निवासी मल्लिका कुर्रे मंगलवार को मेला देखने जाने के नाम पर घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।


📞 प्रेमी का फोन… और फिर सन्नाटा

कुछ देर बाद धनगंवा निवासी उसका प्रेमी राजू लहरिया ने युवती के परिजनों को फोन कर बताया कि मल्लिका उसके घर पर है। उसने परिवार से युवती को वापस ले जाने को कहा, लेकिन परिजनों ने यह कहते हुए मना कर दिया कि वह खुद घर छोड़कर गई है।

बताया जा रहा है कि युवती पिछले तीन दिनों से प्रेमी के घर पर ही रह रही थी।


🪟 रोशनदान में लटकी मिली लाश

शुक्रवार सुबह मकान के एक कमरे में युवती की लाश रोशनदान में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।


🚨 हत्या या आत्महत्या?

युवती के स्वजन ने प्रेमी और उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है और तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने समझाइश देकर स्थिति संभाली और जांच शुरू कर दी है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश? पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सच सामने आएगा।

Related Articles

Back to top button