छत्तीसगढ़

हजारों बच्चों की प्रस्तुति ने रोक दी अमित शाह की सांसें! तालियों से गूंज उठा बस्तर पंडुम का मंच

“ऐसा जादू है मेरे बस्तर में” गीत पर भावविभोर हुए केंद्रीय गृहमंत्री, स्कूली बच्चों की कला और अनुशासन की खुलकर सराहना

हजारों बच्चों की प्रस्तुति ने रोक दी अमित शाह की सांसें! तालियों से गूंज उठा बस्तर पंडुम का मंच

बस्तर।
संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 के भव्य समापन समारोह में स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने ऐसा समां बांधा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी भावविभोर हो उठे। बच्चों के अनुशासित और भावपूर्ण प्रदर्शन को देखकर उन्होंने खड़े होकर तालियां बजाईं और बच्चों का उत्साहवर्धन किया

समारोह में गृह मंत्री के स्वागत में जगदलपुर के हजारों स्कूली बच्चों ने “ऐसा जादू है मेरे बस्तर में” गीत पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। मंच पर बच्चों की लयबद्ध प्रस्तुति, पारंपरिक भाव और आधुनिक संगीत का संगम देख हर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गया।


मलखंभ प्रदर्शन ने बढ़ाया रोमांच

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं द्वारा किए गए मलखंभ प्रदर्शन ने भी दर्शकों को रोमांचित कर दिया। बच्चों की शारीरिक दक्षता, संतुलन और आत्मविश्वास देखकर उपस्थित जनसमूह ने जोरदार तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बच्चों की कला, अनुशासन और आत्मविश्वास की प्रशंसा करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।


मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री भी हुए प्रभावित

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने भी बच्चों की प्रस्तुति की मुक्तकंठ से सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


हिंदी-हल्बी में रचा गया लोकप्रिय गीत

उल्लेखनीय है कि “ऐसा जादू है मेरे बस्तर में” गीत को हिंदी और हल्बी बोली में रचा गया है। इसमें बस्तर की बादल अकादमी के कलाकारों ने अपनी आवाज और संगीत दिया है, जबकि दायरा बैंड ने आधुनिक संगीत के साथ इसे नया रूप देकर युवाओं और बच्चों के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया है।

Related Articles

Back to top button