रायपुर में एयरफोर्स के विंग कमांडर की खुदकुशी से सनसनी! घर में फांसी पर लटका मिला शव, पारिवारिक विवाद की आशंका

छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
मामला Telibandha थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक एयरफोर्स के विंग कमांडर Vipul Yadav (39) ने विधायक विश्राम गृह स्थित बंगला नंबर 79, Puraina Vidhayak Colony में अपने घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि विंग कमांडर विपुल यादव यहां अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी पत्नी Arjita Srivastava पहले एयरफोर्स में अधिकारी थीं, लेकिन बाद में इस्तीफा देकर आईटी सेक्टर की एक कंपनी में नौकरी करने लगीं। फिलहाल वह काम के सिलसिले में बेंगलुरु में रहती थीं और हाल ही में दिल्ली गई हुई थीं।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। दोनों ने वर्ष 2014 में लव मैरिज की थी। उनके दो बच्चे हैं—9 साल का बेटा और 7 साल की बेटी, जो घटना के समय घर के दूसरे कमरे में सो रहे थे।
घटना का पता उस समय चला जब घर की मेड सुबह चाय देने के लिए कमरे में पहुंची। उसने विंग कमांडर को फंदे से लटका देखा और तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है। एफएसएल टीम और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस के अनुसार विंग कमांडर विपुल यादव मूल रूप से Azamgarh के रहने वाले थे। फिलहाल Telibandha Police Station में मर्ग कायम कर सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।


