क्राइमछत्तीसगढ़

रायपुर में गांजे के काले कारोबार का बड़ा खुलासा! पहला आरोपी बोला तो खुल गई सप्लायर की पोल, फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया

तेलीबांधा पुलिस की कार्रवाई में फरार चल रहा मुख्य सप्लायर भी दबोचा गया, भारी मात्रा में गांजा जब्त

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में गांजे के अवैध कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और तस्कर को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि पहले पकड़े गए आरोपी से हुई पूछताछ में मिले सुराग के बाद पुलिस लगातार जिस शख्स की तलाश कर रही थी, वह काफी समय से फरार चल रहा था। आखिरकार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा।

जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले थाना तेलीबांधा पुलिस को सूचना मिली थी कि देवार पारा क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजे की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड कार्रवाई करते हुए सुभाष नगर देवार पारा निवासी 24 वर्षीय दीपक साहू को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 3.149 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया था।

पूछताछ के दौरान दीपक साहू ने खुलासा किया कि उसे गांजा आशीष वाधवानी नामक व्यक्ति से मिला था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने आशीष की तलाश शुरू की, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था।

इसी बीच 2 जून 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आशीष वाधवानी देवार पारा स्थित जलविहार कॉलोनी के आसपास गांजा बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही विशेष टीम का गठन कर मौके पर घेराबंदी की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 31 वर्षीय आशीष वाधवानी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4.327 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पहले से दर्ज अपराध क्रमांक 197/2026 में उसे भी आरोपी बनाया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई पूरी कर उसे एनडीपीएस एक्ट के विशेष न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि गांजे की सप्लाई का नेटवर्क किन-किन लोगों तक फैला हुआ है और इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं है।

Related Articles

Back to top button