रायपुर कांग्रेस की नई टीम में बड़ा खेल, किसे मिला मौका और कौन हुआ बाहर, सूची ने बढ़ाया सस्पेंस
61 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित, कई नए चेहरे शामिल, पुराने नेताओं की कटौती से चर्चाओं का दौर तेज

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने रायपुर शहर जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद संगठन के भीतर हलचल तेज हो गई है। पीसीसी चीफ दीपक बैज की स्वीकृति के साथ जारी इस सूची में कुल 61 सदस्यों को शामिल किया गया है, जिसमें कई नए चेहरों को मौका मिला है, तो वहीं कुछ पुराने नामों की अनुपस्थिति ने सस्पेंस बढ़ा दिया है।
जारी सूची के अनुसार 12 नेताओं को उपाध्यक्ष और 19 को महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं, जिससे संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की कोशिश नजर आ रही है।
इस नई कार्यकारिणी को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। खासकर उन नेताओं को लेकर, जिन्हें इस बार मौका नहीं मिला। माना जा रहा है कि यह बदलाव आगामी रणनीति और संगठन में नई ऊर्जा लाने के उद्देश्य से किया गया है।
पार्टी के भीतर अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह नई टीम कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूती दे पाएगी या फिर अंदरूनी असंतोष को जन्म देगी। फिलहाल नई सूची ने जहां कुछ चेहरों पर मुस्कान लाई है, वहीं कई पुराने नेताओं के लिए यह बड़ा झटका साबित हुई है।


