छत्तीसगढ़

NCRB रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ ऑनलाइन सट्टेबाजी में नंबर 1, बीजेपी-कांग्रेस में आरोपों की बारिश

52 मामलों के खुलासे ने सियासत गर्म कर दी, नेता एक-दूसरे पर फोड़ रहे ठीकरा

रायपुर। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट-2023 में खुलासा हुआ है कि छत्तीसगढ़ ऑनलाइन जुआ-सट्टा मामले में देश में पहले स्थान पर है। प्रदेश में इस तरह के कुल 52 मामले दर्ज किए गए हैं। रिपोर्ट सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद ने जोर पकड़ लिया है।

भाजपा नेता और प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा की जड़ें भूपेश सरकार के समय में ही गहरी हो चुकी थीं। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान भाजपा सरकार के प्रयासों से यह कारोबार धीरे-धीरे खत्म होगा।

वहीं, कांग्रेस नेता और प्रदेश प्रवक्ता विनोद तिवारी ने पलटवार करते हुए कहा कि अधिकांश ऑनलाइन सट्टा एप केंद्र सरकार के अधीन हैं। उन्होंने बताया कि भूपेश सरकार के दौरान 6-7 सौ लोगों पर कार्रवाई हुई थी और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इसे बंद करने का आग्रह किया गया। फिर भी यह अवैध कारोबार खुलेआम जारी है। तिवारी ने केंद्र सरकार से इसे तुरंत बंद करने की मांग की।

छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन जुआ-सट्टा पर बढ़ते मामलों ने न केवल सामाजिक चिंता बढ़ाई है बल्कि राजनीतिक बयानबाजी को भी हवा दे दी है। अब सवाल यह है कि क्या केंद्र सरकार इस अवैध कारोबार पर लगाम लगाएगी या विवाद और बढ़ेगा।

Related Articles

Back to top button