छत्तीसगढ़

तीसरे बजट से पहले सियासी धमाका!… ओपी चौधरी बोले – “2047 तक बदल जाएगा छत्तीसगढ़ का नक्शा”

24 जनवरी को पेश होगा तीसरा बजट, ‘विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़’ विजन पर बड़ा फोकस… कांग्रेस पर भी साधा निशाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में बजट से पहले ही बयानबाज़ी गरमा गई है। 23 जनवरी से शुरू होने जा रहे छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने साफ कहा कि 24 जनवरी को सदन में पेश होने वाला यह उनकी सरकार का तीसरा बजट होगा—जो नई थीम, नए विजन और 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

🎯 2047 का रोडमैप, विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प

मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि बजट की रणनीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन और राज्य सरकार के ‘विकसित छत्तीसगढ़’ संकल्प के अनुरूप बनाई गई है।

उन्होंने दावा किया कि 2047 तक के लॉन्ग टर्म प्लान और शॉर्ट टर्म प्लानिंग दोनों को ध्यान में रखते हुए स्पष्ट रोडमैप पेश किया जाएगा। यह बजट केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि भविष्य की दिशा तय करने वाला दस्तावेज होगा।

💰 “हर साल 8000 करोड़ सीधे खातों में”

कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार करते हुए मंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार की राजीव गांधी योजना के तहत चार किस्तों में राशि दी जाती थी, जबकि वर्तमान सरकार हर साल उससे अधिक रकम दे रही है।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पांच साल में जितनी राशि नहीं दे पाई, उससे अधिक उनकी सरकार दे रही है। हर वर्ष 8000 करोड़ रुपये माता-बहनों के खातों में सीधे ट्रांसफर किए जा रहे हैं।

🔥 विपक्ष पर सीधा हमला

ओपी चौधरी ने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति में लगा है, जबकि सरकार विकास कार्यों पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं और उपलब्धियां विपक्ष को स्वीकार नहीं हो रहीं, इसलिए अनावश्यक सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button