छत्तीसगढ़देश

महिला ने रेलवे ट्रैक पर दौड़ाई कार: UP की महिला ने तेलंगाना में काटा बवाल, 15 ट्रेनें रोकीं या डायवर्ट की गईं, 1 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

Telangana Car Railway Track Viral Video: UP की महिला का तेलंगाना में बवाल काटने का वीडियो वायरल हुआ है। महिला ने रेलवे ट्रैक पर कार दौड़ा (Woman drive car on railway track) दी। इस दौरान रेलवे को 15 ट्रेनें रोकने पड़ी या डायवर्ट करनी पड़ी। महिला का ये हाईवोल्टेज ड्रामा करीब एक घंटे तल चला। काफी मशक्कत के बाद रेलवे के कर्मचारियों और पुलिस ने महिला पर काबू पाया। तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले का महिला का रेलवे ट्रैक पर कार चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला को ट्रैक पर कार चलाते और उसे कार से निकालने के लिए लोगों को संघर्ष करते देखा जा सकता है।

दरअसल ये पूरा मामला । तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले के शंकरपल्ली का बताया जा रहा है। यहां महिला ने सारे जुनून को पार करते हुए अपनी कार को लगभग एक घंटा रेलवे ट्रैक पर दौड़ते रही। इस घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि महिला करीब 30 से 40 किमी की तरफ्तार से रेलवे ट्रैक पर कार दौड़ा रही है। इस घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।

महिला के एक घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के कारण बेंगलुरु-हैदराबाद ट्रेन समेत 15 ट्रेनें रोकने पड़ीं या डायवर्ट करनी पड़ी। महिला के ड्रामे का तीन वीडियो सामने आया है। महिला का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें भीड़ द्वारा उसे कार से बाहर निकाला गया है और उसके हाथ बंधे हैं। वीडियो में महिला हिन्दी में चिल्लाते हुए यह भी कह रही है कि ‘मेरे हाथ खोलो’। फिलहाल स्थानीय लोगों ने लड़की को पकड़कर रेलवे पुलिस को सौंप दिया है।

रेलवे पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा?

मामले में रेलवे पुलिस की पुलिस अधीक्षक (SP) चंदना दीप्ति ने बताया कि महिला आक्रामक थी और मानसिक रूप से परेशान लग रही थी। उन्होंने कहा, “मामले की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि महिला एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती थी। वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली है”।रेलवे पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हमने वाहन से उसका ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड बरामद कर लिया है। एसपी ने बताया कि यह पता लगाने की कोशिश जारी है कि क्या महिला आत्महत्या की योजना बना रही थी।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Back to top button