देश

गाजियाबाद BREAKING : कपड़ा फैक्ट्री में फटा बायलर, तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

गाजियाबाद. भोजपुर थाना क्षेत्र के दतेड़ी गांव में एक कपड़ा फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया है. यहां शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे बायलर फटने से तीन मजदूरों की मौत होने की खबर है. वहीं कुछ लोग घायल भी हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.

वहीं घटना के पीछे की वजह खंगाली जा रही है. बताया जा रहा है कि मौके पर मृतक मजदूरों के परिजन पहुंचे हुए हैं. परिजनों ने शवों को मौके से उठाने नहीं दिया. सभी ने फैक्ट्री संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ उस दौरान मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे. अचानक बायलर फट गया, जिससे उसकी चपेट में फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर आ गए.

Related Articles

Back to top button